Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

बकरीद आज, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की जा रही नमाज, देहरादून को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। देहरादून समेत प्रदेशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जबकि बाजारों में बुधवार देर रात तक खरीदारी की रौनक बनी रही।त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का पर्व आज मनाया जा रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल रहा। बुधवार को बाजार में दिनभर खरीदारी हुई। मंडियों में बकरों की दिनभर लोगों ने खरीदारी की। आज सुबह से अलग-अलग समय पर ईद की नमाज हो रही है।बकरीद के लिए बुधवार को देहरादून के बाजारों में देर रात तक खासी रौनक देखने को मिली। पलटन बाजार, धामावाला और चकराता रोड स्थित दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कपड़ों, सेवइयों और इत्र की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। इसे लेकर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी की गईमुख्य नमाज चकराता रोड स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में अदा की जा रही है। जहां हजारों की संख्या में अकीदतमंद जुटे। देहरादून के शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज, कुर्बानी और तमाम दीनी अमल शरीअत, सफाई और कानून के दायरे में करे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जानवरों के अवशेष खुले स्थानों पर न डाले।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button