Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, पैर बुरी तरह से नोचा; चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया

कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।नगर पालिका क्षेत्र के केसर बाग वार्ड की भगत सिंह कॉलोनी में 31 अगस्त की शाम बाहर खेल रहे 11 वर्षीय दक्ष डोभाल पर आवारा कुत्ते ने हमला कर पैर बुरी तरह नोच दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों और मजदूरों ने किसी तरह बालक को कुत्ते से छुड़ाया। घायल दक्ष का धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद से कॉलोनी के बच्चों में डर का माहौल है।सोमवार शाम करीब पांच बजे कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पिछले कई माह से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर गली में कुत्तों के घूमने से बच्चों का स्कूल और ट्यूशन जाना मुश्किल हो गया है।अभिभावकों के मुताबिक हाल में करीब छह लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। अंजलि देवी, सुशीला डोभाल, मनीषा, राजीव डोभाल, अनिल बिज्लवाण समेत कई लोगों ने बताया कि नगर पालिका को मौखिक शिकायत भी दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।अभिभावकों का आरोप है कि शिकायत के बाद नगर पालिका की ओर से कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण की बात कही जा रही है, जबकि कॉलोनी में लोगों की सुरक्षा का सवाल बना हुआ है। उन्होंने फिर से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के साथ गंभीर घटना न हो।नगर पालिका की ओर से आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। भगत सिंह कॉलोनी में बालक पर कुत्ते के हमले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button