Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पहली बार एसओईसी में होगी रोडवेज कर्मियों की तैनाती

देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) में पहली बार रोडवेज कर्मियों की तैनाती की गई है। जिससे मानसून के समय रास्ता बंद होने या रूट पर कोई दिक्कत आने पर तत्काल संबंधित रूट पर संचालित बस कंडक्टर और चालक को सूचित किया जा सके। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि एसओईसी में मार्ग पर भूस्खलन होने आर रास्ता बंद होने समेत अन्य सूचनाएं आती हैं। यहां से सूचनाओं को जल्द प्राप्त कर संबंधित रूट के परिचालक को उपलब्ध कराया जा सके। अगर कोई अलर्ट जारी हुआ तो भी संबंधित डिपो को सूचित किया जा सके। इसके मद्देनजर एसओईसी में 24 घंटे रोडवेज कर्मचारी शिफ्ट के हिसाब से तैनात किए गए हैं। ब्यूरो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button