Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

खुफिया तंत्र से लेकर जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट पर; कप्तान ने खुद संभाला मोर्चा

घटनास्थल पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी और एसपी देहात विकासनगर पंकज गैरोला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार मोर्चा संभाले रहे।सहसपुर में भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद भड़की हिंसा और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पूरे जनपद में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर से घटनाक्रम की पल-पल की रिपोर्ट ली जाती रही।तनावपूर्ण माहौल के बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल खुद सहसपुर थाने में डटे रहे और घटनाक्रम की सीधे निगरानी करते रहे। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार की। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई।शाम तक आईटीबीपी से भी जवान मौके पर बुलाए गए और गांव में फ्लैग मार्च किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस बल तैनात है। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button