उत्तराखंड
मामा टीटी हैं कहकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कंफर्म टिकट दिलाने का देते थे झांसा, पांच गिरफ्तार

यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने रेलवे स्टेशनों पर ‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैआरोपियों के कब्जे से पश्चिम बंगाल के दो यात्रियों से ठगी गई रकम में से 25 हजार, मोबाइल फोन बरामद किया है। 50 हजार की रकम फ्रीज कराई है। आरोपी सौरभ, सुमित, कृष्ण कुमार, जितेंद्र चौधरी व बंटी कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।




