Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडक्राइम

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित, कई राज्यों में दबिश जारी

सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं।सिल्वर सिटी माल में गत 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस राजकुमार को जमशेदपुर और अक्षत ठाकुर को नोएडा से गिरफ्तार कर चुकी है।बता दें कि डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं। पुलिस टीमें इनकी तलाशी में कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।झारखंड पहुंचकर डालनवाला थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। इन्हें सरेंडर करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज, जितेंद्र कुमार साहू फरार चल रहे हैं।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button