Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

आईटीबीपी को मिले 133 नए युवा अधिकारी, पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधारा में हुए शामिल

पासआउट होने वाले 133 युवा अधिकारियों में विभिन्न राज्यों के युवा शामिल हैं। इन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन समेत कई तह की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है।भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 133 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। रविवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कठोर व चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) तथा एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) आधिकारिक रूप से आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मान दिया।समारोह में आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, बल के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, प्रशिक्षु अधिकारियों के अभिभावक, अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।समारोह में आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, बल के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, प्रशिक्षु अधिकारियों के अभिभावक, अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button