Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कुमाऊं व गढ़वाल की रैली से करेंगे चुनावी शंखनाद

चार व पाच जून को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। करीब चार साल बाद वह उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में जानकारी दी। राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार होगा।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी में रैली को संबोधित करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में होने वाली रैली से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों को साधने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरेंगे।करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। इससे पहले दिसंबर 2021 में परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में देहरादून आए थे। लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।चार जून को अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल की रैली से राहुल गांधी चुनावी शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायकों, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव कर रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक भी लेंगे।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी नेता राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार होगा। कांग्रेस पार्टी दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में जुट गई है। पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों की समस्याओं, अग्निवीर भर्ती समेत अन्य मुदों पर संवाद करेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button