Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज व देवभूमि विवि की मेस सील, एफडीए के निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने दून मेडिकल कॉलेज के बॉयज मेस, गर्ल्स मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले।खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विवि के मेस सील कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। सुधार होने तक मेस और कैफेटेरिया का संचालन बंद रहेगा। दून मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के स्टोर में कॉकरोच भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों के भोजनालयों में कई खामियां मिलीं। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। एक दिन पहले दून क्लब के रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई थी। रेस्टोरेंट के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। अब इन दोनों संस्थानों को भी चेतावनी दी गई है। सुधार नहीं हुआ तो इन दोनों के मेस के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने दून मेडिकल कॉलेज के बॉयज मेस, गर्ल्स मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। गर्ल्स हॉस्टल के मेस के स्टोररूम में जंग लगी अलमारियां और जीवित कॉकरोच पाए गए। खिड़कियों और किचन के दरवाजों पर जाली भी नहीं थी। मेस में कैटरर का वैध खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला। टीम ने खुली हल्दी, दही, तैयार छोले, दाल और डिलिशियस फैट स्प्रेड के नमूने लिए। कैफेटेरिया में भी मेडिकल फिटनेस और पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button