Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सुबोध उनियाल ने हरदा को कहा ‘डेनिस रावत’, हरीश बोले- आप भी हिलटॉप अंकल बन जाओ

हरीश रावत ने कहा, डेनिस रावत कहने पर मुझे कोई एतराज नहीं है, लेकिन जिस योजना के तहत उस समय हमने डेनिस को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए थे, उसे हम अंत तक क्रियान्वित कर रहे होते।चुनावी वर्ष में एक बार फिर शराब के डेनिस ब्रांड पर भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के डेनिस रावत के बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा, आप भी हिलटॉप अंकल बन जाओ। भाजपा ने उत्तराखंड में फलों के नाम पर हिल टॉप, गुलाब, काफल व माल्टा के नाम पर शराब की डिस्टिलरीज खोली हैं और उनके माल को बिकवा रहे हैं।हरीश रावत ने कहा, डेनिस रावत कहने पर मुझे कोई एतराज नहीं है, लेकिन जिस योजना के तहत उस समय हमने डेनिस को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए थे, उसे हम अंत तक क्रियान्वित कर रहे होते। क्योंकि हमने उन शराब निर्माताओं को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए जो लोग अपनी शराब को डिस्टिल करते वक्त उत्तराखंड के फल और सब्जियों का उपयोग कर रहे थे। उनको किसी मंडी से फल और सब्जी खरीद की रसीदें फाइल करनी होती थीं।आबकारी महकमे के माध्यम से टेस्ट कर मार्केट के अंदर 20 प्रतिशत तक शराब बेचने की अनुमति थी। आज डेनिस आर्मी की कैंटीन में भी मिल रही है। डेनिस मार्केट में प्रचलन में है, तो क्या सुबोध उनियाल सीएम धामी को डेनिस अंकल कहेंगे।

हिल टॉप, गुलाब, काफल व माल्टा नाम से शराब की डिस्टिलरीज भाजपा सरकार ने खोली हैं। ऐसे में भाजपा के मंत्री भी कोई माल्टे तो कोई काफल के अंकल हो जाएं। सुबोध को मेरी राय हे कि हिल टॉप के अंकल बनो। नरेंद्रनगर से आगे जो हिलटॉप की फैक्टरी लगी है, वह भाजपा सरकार की देन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button