Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

धाम के रूप में विकसित होगा जागेश्वर धाम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,

अल्‍मोड़ा के जागेश्वर धाम को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी ने एक कार्यक्रम में कही। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर आएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागेश्वर को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर आएंगे। जल्द भव्य और दिव्य जागेश्वर आप सबके सामने होगा।

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के माध्यम से किए गए कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता ड्राफ्ट बनकर तैयार है। प्रदेश सरकार ने जो ड्राफ्ट बनाया, वो पूरे देश में माडल बनने जा रहा है। यह गर्व की बात है।

धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष यहां आते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। डोल में सनातन शिक्षा पद्धति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button