Home Tuition in Dehradun
देश विदेश

पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश

 सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि सीमा पार बैठे आतंकी संगठन और आईएसआई उत्तराखंड में युवाओं को प्रभावित कर नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे।सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और आईएसआई सोशल मीडिया के जरिये उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं। पिछले दो माह के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदेश से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसटीएफ उत्तराखंड ने इस पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए हैं।सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और आईएसआई सोशल मीडिया के जरिये उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं। पिछले दो माह के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदेश से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसटीएफ उत्तराखंड ने इस पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए हैं।एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। उत्तराखंड में आतंकवादी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपी इंस्टाग्राम, वीडियो कॉल और अन्य सोशल मीडिया एप्लीकेशनों के माध्यम से सीमा पार बैठे आतंकियों और आईएसआई एजेंटों से संपर्क में थे। जांच एजेंसियों को ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं जिनसे पाकिस्तान से इनके जुड़ाव की आशंका मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button