Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

गर्मी का कहर, दहक उठा शहर,  किमाड़ी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, मोहकमपुर में कार जली

राजधानी देहरादून में बुधवार को तापमान 40 पार हो गया। यहां मोहकमपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पंतनगर में देहरादून से कम अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पारा 41 डिग्री सेंटीग्रेट रहने की संभावना जताई है। साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की है।देहरादून में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। दोपहर के समय सूरज आग उगलता नजर आया, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या कम दिखाई दी। गर्मी के कारण कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी से तापमान नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। शहर में बुधवार को इन गर्मियों में पहली बार पारे ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया।मोहकमपुर क्षेत्र में तापमान 40.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। इससे जन जीवन प्रभावित रहा। सड़कें शोलों सी तपीं तो कई जगह आग की घटनाएं भी हुईं। दोपहर के वक्त शहर की कई सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों में कैद हो गए। एसी, कूलर आदि उपकरणों से बिजली खपत बढ़ी तो बिजली के तारों में भी आग लगने लगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button