Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

इंतजार, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी पर कब लगेगी हाईकमान की मुहर, घोषणा के लिए तारीख पर तारीख

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी पर हाईकमान की मुहर लगने की इंतजार हो रहा है। घोषणा के लिए तारीख पर तारीख तय हो रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद पीसीसी का एलान होगा।आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड के सियासी मैदान में उतरेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं को इंतजार है कि पीसीसी पर हाईकमान की मुहर कब लगेगी। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पुरानी टीम के सहारे संगठन को चला रहे हैं।प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा कई बाद जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषित करने की बात कह चुकी है। रविवार को देहरादून पहुंचने पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के बाद पीसीसी का एलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान का प्रदेश कांग्रेस की छोटी टीम बना कर हर नेता की जिम्मेदारी तय करने पर फोकस है। लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने पीसीसी के लिए अपने-अपने चेहतों की लंबी सूची दी है। जिस कारण हाईकमान भी पीसीसी पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट है। राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में प्रदेश सरकार देश दुनिया के श्रद्धालुओं को तो बुला रही है लेकिन व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस बार जनता सब जवाब देगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button