उत्तराखंड
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अचानक बेपटरी हुई दून एक्सप्रेस, वॉशिंग लाइन में जाते समय हुआ हादसा

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से आने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन अचानक बेपटरी हो गई। ट्रेन स्टेशन पर यात्रियों को उतारने के बाद वॉशिंग लाइन में जा रही थी। इस दौरान एक पहिया पटरी से उतर गया। अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।




