उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के साथ उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें उत्तराखंड की एक सीट के साथ उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर में सीटें खाली होंगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव भी कराया जाएगा।
उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर निर्धारित की गई है।नामांकन पत्रों की जांच 7अक्तूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त




