Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

विभागों को अनुपूरक बजट की मांग कल तक देनी होगी, शासन ने पूर्व की 18 सितंबर की तिथि को बढ़ाया

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के स्तर पर वित्तीय तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। समय पर प्रस्ताव न भेज पाने वाले विभागों को अब अतिरिक्त मौका मिला है, जिसके बाद सदन में बजट पेश किया जाएगा।राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अनुपूरक बजट की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने मंगलवार को विभागों को बजट मांग प्रस्ताव भेजने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दे दिया। अक्तूबर माह में प्रदेश में विधानसभा का सत्र होना है। संभवतः विधानसभा चुनाव से पहले ये अंतिम सत्र होगा, जिसमें अनुपूरक बजट लाया जाएगा। इस बजट के लिए विभागों से बजट प्रस्ताव 18 सितंबर तक के लिए मांगे गए थे।

विभागों को बजट की मांग के साथ उसका औचित्य भी बताना है। कई विभाग ऐसे हैं जो कि समय से पूरे बजट प्रस्ताव आईएफएमएस पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाए। वित्त विभाग ने फिलहाल सभी विभागों का बजट मांग अपलोड करने के लिए 24 सितंबर तक का समय दे दिया है।सचिव वित्त दिलीप जावलकर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। अब विभागों को हर हाल में 24 सितंबर तक बजट मांगों के प्रस्ताव अपलोड करने होंगे। इसके बाद अनुपूरक बजट तैयार किया जाएगा, जो कि आगामी विधानसभा में पेश होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button