Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तारीखों में बदलाव, फेरे भी घटाए, ये अपडेट भी जान लें

त्योहारी सीजन में हरिद्वार और जबलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे के नए शेड्यूल के हिसाब से यात्रा की योजना बनानी होगी। रेलवे ने ट्रेन की शुरुआत की तारीख आगे बढ़ाने के साथ इसके संचालन के फेरों में भी कटौती की है।त्योहारों के दौरान हरिद्वार से जबलपुर के बीच संचालित होने वाली पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीखों में रेलवे ने परिवर्तन किया है। अब 8 के बजाय 22 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने ट्रेन के फेरे भी घटाए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01703 – 04 जबलपुर – हरिद्वार – जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अब 22 अक्तूबर से 20 नवंबर केे बीच दोनों ओर से 5 – 5 फेरे संचालित की जाएगी।जबलपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 3ः30 पर रवाना होकर ट्रेन कटनी, दमोह, सागौर, बिना मलखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़ खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2ः20 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से प्रत्येक 23 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 3ः10 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 4ः20 पर जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।लक्सर। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 04603 – 04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी – श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 4 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक दोनों ओर से 9 – 9 फेरे संचालित की जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04609 – 10 जम्मूतवी – वाराणसी – जम्मूतवी 1 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दोनों ओर से 9 – 9 फेरे संचालित की जाएगी। दोनों ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button