Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चुनाव से पहले सीएम धामी ने दिया पांच वर्षों का लेखा-जोखा, नारी शक्ति समेत ये पांच नीतियां रहीं खास

उत्तराखंड में चुनाव से पहले आज धामी सरकार ने जनता के सामने अपने पांच साल के कामों का लेखा जोखा रखा। सीएम ने पांच नीतियों पर फोकस किया है।आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि तैयार करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जारी इस दस्तावेज को सरकार की उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया है। इस रिपोर्ट कार्ड में मुख्य रूप से पांच वर्गों और मुद्दों-महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार, देवभूमि की सांस्कृतिक व भौगोलिक रक्षा, गरीब-बुजुर्ग कल्याण व किसानों की आय वृद्धि पर केंद्रित नीतियों को रेखांकित किया गया है।रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। दावा है कि 3.5 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, बैंणी-भुली योजना के माध्यम से 5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने का लक्ष्य है। स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, नंदा गौरा योजना के तहत 3 लाख बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए 968 करोड़ की सहायता और 2.5 लाख एकल महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन देने का उल्लेख है। वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि को 31,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये की है और घर की सबसे वरिष्ठ महिला को मुखिया का दर्जा दिया गया है।युवाओं के संदर्भ में रिपोर्ट कार्ड में नकल विरोधी कानून 2023 को एक प्रमुख कदम बताया गया है, जिसमें दोषियों के लिए आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस कानून के तहत अब तक 100 दोषियों की गिरफ्तारी हुई है और पारदर्शी प्रक्रिया से 36,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके अलावा, 20,000 नए लघु उद्योगों के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का दावा किया गया है। राज्य में स्टार्टअप की संख्या शून्य से बढ़कर 1,750 तक पहुंचने तथा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से 3,500 लोगों को रोजगार मिलने की बात भी प्रमुखता से रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button