Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

1270 केंद्रों पर फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी परीक्षाएं, 146 संवेदनशील केंद्र घोषित

बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रदेशभर में कुल 1270 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 146 केंद्रों को संवेदनशील और पांच केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 1270 परीक्षा केंद्रों में से 49 एकल व 1221 मिश्रित केंद्र होंगे। वर्ष 2026 की तुलना में वर्ष 2027 में नौ परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। बैठक में तय किया गया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता और नकल की घटनाओं को रोका जा सके।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद सिमल्टी, उत्तराखंड विद्यालयी परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल, अपर निदेशक गोविंद राम जायसवाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल पीके बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।प्रदेश में 1270 परीक्षा केंद्रों पर 208424 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इसमें हाईस्कूल के 109282 और इंटरमीडिएट के 99142 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हरिद्वार में सबसे अधिक 48320 और चंपावत में सबसे कम 5277 परीक्षार्थी हैं। वहीं, टिहरी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button