प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो रही है। कांग्रेस प्रदेश में बड़े चेहरों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से कार्यक्रम तय न होने के कारण पार्टी की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो रही है। कांग्रेस प्रदेश में बड़े चेहरों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से कार्यक्रम तय न होने के कारण पार्टी की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की तारीख न मिलने के कारण उनका प्रचार शुरू ही नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव माहौल बनाने के लिए पौड़ी, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिले में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे की रैली का प्रस्ताव अक्तूबर माह में राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है लेकिन अभी तक राष्ट्रीय नेताओं की ओर से रैलियों के लिए तारीख नहीं मिली है। हालांकि 17 जुलाई 2026 को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी गांधी देहरादून आए थे।इससे पहले चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी को पंतनगर एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। अब प्रदेश कांग्रेस को चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं की रैली का कार्यक्रम बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कई बार में राष्ट्रीय नेतृत्व से भी रैलियों का शेड्यूल तय करने का आग्रह कर चुके हैं। वहीं, भाजपा ने लगातार तीसरी जीत के लिए संगठनात्मक स्तर पर बूथ स्तर पर पहुंचने की रणनीति बनाई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी लगातार उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार उत्तराखंड का दौरा करने के साथ पार्टी नेताओं के साथ चुनाव रणनीति बना रही है। प्रभारी पार्टी कार्यक्रम के साथ विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय नेताओं से समय न मिलने के कारण चुनाव प्रचार को धार नहीं मिल रही है।



