Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नदी में डूबा 12वीं का छात्र: दोस्तों संग गया था नहाने, एक चूक पड़ी भारी; अस्पताल पहुंचने से पहले टूटीं सांसें

कैल गांव के नीरज मिश्रा ने गहरे तालाब से उसे निकाला, गांव के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से आयुष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। उत्तराखंड के देवाल में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कैल नदी में बने गहरे तालाब में सोमवार को इंटर कॉलेज देवाल के एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कैल नदी में नहाते समय राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष 17 पुत्र गजेंद्र सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई। आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के द्वारा आयुष के डूबने की सूचना देने पर कैल के नीरज मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उससे करीब 12 फीट गहरे तालाब से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाय। जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया।सोमबार करीब ढाई बजे हाटकल्याड़ी गांव के आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया। बताया गया कि तीनों एक साथ नदी में बने करीब 12 फीट तालाब में गए। लेकिन अचानक आयुष गहरे पानी की ओर चला गया। आयुष के दो दोस्तों ने घटना की जानकारी तुरंत कैल गांव के लोगों को दी, सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल में पहुंचे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button