Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी, वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का मौका, आयोग ने जारी किया विज्ञापन

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया अवसर सामने आया है। वन विकास निगम में 200 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।भर्ती के लिए कुल 200 पदों में से सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए 105 पद, अनुसूचित जाति के लिए 39, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 और अनुसूचित जनजाति के लिए आठ पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा नियमानुसार महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनाथ, उत्कृष्ट खिलाड़ी और आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 22 सितंबर

आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्तूबर

आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि : 26 से 27 अक्तूबर

शारीरिक दक्षता परीक्षा (अनंतिम तिथि) : 19 नवंबर सेपहले चरण में शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा होगी, जो अर्हकारी है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किमी और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शॉट पुट, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में भाग लेना होगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई ऋणात्मक अंक काटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button