Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी; स्वाइन फ्लू के मरीज 500 पार, एक दिन में सामने आए 22 नए मामले

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। एक दिन में 22 नए मरीज सामने आने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है।उत्तराखंड में 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है। इसमें से 74 मरीज अब भी सक्रिय है। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। एक दिन में 22 नए मरीज सामने आने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए संक्रमण की चेन को ब्रेक करना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक विभाग की ओर से इसके लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी लगाई गई है।जहां से भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आते हैं टीम वहां पर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच करवाई जा रही है। इतना ही नहीं मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button