Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य; बयानबाजी के चलते यूकेडी नेता पर जीरो एफआईआर

उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पिछले तीन दिनों से निहंग मामले को लेकर बना तनाव रविवार को सामान्य हो गया। उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।उत्तराखंड-हिमाचल सीमा स्थित कुल्हाल बार्डर पर बीते तीन दिनों से भारी पुलिस बल तैनात था। कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों से जुड़े मामले के चलते पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में निहंग पांवटा साहिब पहुंचे थे और उन्होंने अपने चार साथियों की रिहाई की मांग की थी। प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे चारों निहंग कुल्हाल बार्डर से होते हुए पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां संगत के साथ धार्मिक रस्में और अरदास करने के बाद सुबह करीब छह बजे सभी निहंग जत्थों के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। निहंग जत्थों के लौटने के साथ ही कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य हो गए। निहंगों के वापस लौट जाने से बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी कम कर दी गई है। एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि सभी निहंग वापस लौट गए हैं। स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। चारधाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों और पर्यटकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील भी की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button