Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग, की संगतों से शांति बनाए रखने की अपील

निहंग सिखों के एक दल ने एम्स पहुंचकर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात की पर प्रशासन ने इसे पूरी तहर गोपनीय रखा। वहीं, सिखों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया।कर्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग को एम्स में भर्ती किया गया है। जिसे देखने के लिए निहंगों का एक दल एम्स पहुंचा। निहंगों ने एम्स में हो रहे उपचार को बेहतर बताया। इस संबंध में निहंगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।बीते बृहस्पतिवार को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोके गए निहंगों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखी थी। जिनमें एक मांग एम्स में भर्ती निहंग से मुलाकात की भी थी। शुक्रवार सुबह से ही आशंका जताई जा रही थी कि निहंगों का एक दल ऋषिकेश एम्स पहुंच कर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात कर उसका हाल चाल जानेगा।हांलाकि पुलिस प्रशासन और एम्स प्रशासन इस बात से इंकार करता रहा। निहंग सिखों के एक दल ने एम्स पहुंचकर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात की पर प्रशासन ने इसे पूरी तहर गोपनीय रखा। लेकिन निहंगों के ग्रुप ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल दिया। जिसके बाद खुलासा हुआ। जिसमें निहंग एम्स में उपचार को बेहतर बता रहे हैं।निहंग यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन बेहतर सहयोग कर रहा हैं। निहंग वीडियों के माध्यम से सभी संगतों से शांति बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button