एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की मुंबई व अहमदाबाद के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें, जानें शेड्यूल

एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहले ही दिल्ली और बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से कंपनी की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें हो गई हैं।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद और मुंबई के बीच अपनी दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। ये दोनों उड़ानें 31 मई तक संचालित की जाएंगी। जिसके बाद दून एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल चार उड़ानें हो गई हैं।एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अहमदाबाद से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरकर सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून से यात्रियों को लेकर यह उड़ान पौने नौ बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी उड़ान सुबह 10:25 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 12:45 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह उड़ान 1:15 बजे रवाना होकर 3:35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी।यह दोनों अतिरिक्त उड़ानें एक से 31 मई के बीच ही संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहले ही दिल्ली और बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से कंपनी की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें हो गई हैं।




