Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

बीती 14 जनवरी को  जामलाखाल क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को निवाला बनाया था। आज भी यहां एक व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला।
पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र 45 से 50 साल बताई जा रही है। इससे पूर्व भी बीती 14 जनवरी को इसी क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को निवाला बनाया था।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button