Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

जमीन बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 14 लाख की लूट, मारपीट कर छीना रुपयों से भरा थैला

पीड़ित का आरोप है कि उनका वाहन इंदिरेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने वाहन को घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को छोटी दिवाली की शाम हमलावरों ने निशाना बना लिया। पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास बाइक और एक्टिवा सवार पांच-छह युवकों ने उनका वाहन घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और पिछली सीट पर रखा 14 लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, रायवाला के हरिपुर कलां स्थित राणा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सोनी (45) शनिवार को पथरी बाग में एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। उनके साथ दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर भी वाहन में सवार थे। दोपहर करीब 3:40 बजे उनका वाहन इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने वाहन को घेर लिया।आरोप है कि हमलावरों ने वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा थैला उठा लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button