Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नशे में अंधा हुआ बेटा, रुपये नहीं मिले तो पिता को चाकू से गोदा, भांजे के पीछे भी दरांती लेकर दौड़ा

नशे की लत में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा तक भुला दी। पहले भांजे से रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ और फिर गुस्से में उसने बीच-बचाव करने पहुंचे अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने ही पिता की जान ले ली। राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सोमवार शाम नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पहले आरोपी ने अपने भांजे से रुपये मांगे। इन्कार करने पर वह दरांती लेकर उसे मारने दौड़ा। भांजे ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

इसके बाद बीच बचाव करने पहुंचे पिता को ही आरोपी ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी मदन राणा (62) को उनके बेटे नितिन राणा (35) ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन नशे का आदी है। सोमवार शाम वह घर में पड़ोस में रहने वाले अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन ने दरांती उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराकर ऋषभ वहां से भागने लगा। इसी दौरान मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने के लिए बीच में आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button