Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

साहसिक व प्राकृतिक शिक्षा शिविर का किया आयोजन

क्वांसी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से साहसिक व प्राकृतिक शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।घूमने चलो नेचर स्टडी कैंप छरबा के सहयोग से पर्यटक स्थल मोइला टॉप पर लगाए गए शिविर में छात्र-छात्राओं ने ट्रैकिंग, रस्साकसी, रस्सी के सहारे पहाड़ व वृक्षों पर चढ़ना आदि की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मोइला टॉप में बीज बम बनाकर पौधरोपण किया। साथ ही पूरे ट्रैक मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाकर 10 बड़े थैलों में प्लास्टिक, बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास व प्लेट आदि का कचरा एकत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button