Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडमनोरंजन

बालक वर्ग में चंपावत और महिला वर्ग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन

उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से योगस्थली स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चंपावत की टीम विजेता, नैनीताल की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता और स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ उपविजेता रहे। मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लगातार आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। लोहाघाट में स्पोर्ट्स काॅलेज निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। गर्ल्स स्पोटर्स कालेज का निर्माण भी किया जा रहा है। बालिकाओं के लिए खेलों में आने वाला समय बेहतर होगा। राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की नीति के चलते हर घर में एक एथलीट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button