Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सपा ने कांग्रेस से गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया फैसला, अखिलेश को भेजी सूची

उत्तराखंड संगठन ने जो 30 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है उस पर विचार विमर्श के बाद फैसला किया जाएगा।त्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने विधान सभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए 30 सीटें चिह्नित की हैं। इसकी सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भेजी गई हैं।

इसमें 15 सीटें प्राथमिकता पर रखी गई हैं। सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड संगठन ने जो 30 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है उस पर विचार विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह स्वीकार किया जाएगा।कहा कि इस समय देश के जो हालात हैं। वह सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करने के हैं ना कि अलग अलग होकर। यदि भाजपा को उखाड़ना है तो समस्त विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो भी सीटें सपा के हिस्से में आएगी उन्हें मजबूती से लड़ा जाएगा और गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों को भी मजबूती से लड़ाया जाएगा और यदि किसी कारण वंश गठबंधन नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button