Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सोना गलाने के सेंटर पर दिल्ली की टीम का छापा, सराफा बाजार में हड़कंप, विदेश से तस्करी की चर्चा

धामावाला बाजार में एक बीजी होलमार्क सेंटर है। यहां सोना गलाने और होलमार्किंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में यह सेंटर चल रहा है, वह दून के एक बड़े ज्वैलर की है। उन्होंने यह संपत्ति किराये पर दी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने सेंटर पर छापा मारा।धामावाला बाजार में सोना गलाने और होलमार्किंग का काम करने वाले एक सेंटर पर दिल्ली से पहुंची टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। विदेश से तस्करी कर लाए गए सोने को यहां गलाने से लेकर चोरी के जेवरों को पिघलाकर उनका स्वरूप बदलने तक की बातें बाजार में होती रहीं। सूत्रों की मानें तो बीजी होलमार्क सेंटर पर कार्रवाई के दौरान नोटिस भी दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धामावाला बाजार में एक बीजी होलमार्क सेंटर है। यहां सोना गलाने और होलमार्किंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में यह सेंटर चल रहा है, वह दून के एक बड़े ज्वैलर की है। उन्होंने यह संपत्ति किराये पर दी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। टीम के अचानक पहुंचने से आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। बाजार में यह भी चर्चा रही कि टीम पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button