Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडराजनीति

मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी पर जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। सीएम ने कहा, विद्यालय सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही शुरु किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button