Home Tuition in Dehradun
राजनीति

एसआईआर: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ से अधिक नाम कटे, दो करोड़ नए जुड़े; 5.2 करोड़ नाम अंतिम सूची से बाहर

एसआईआर के दूसरे चरण में नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची से 7.2 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए। हालांकि, नए पंजीकरण और संशोधन के जरिये करीब दो करोड़ नए मतदाता भी जुड़े हैं। इस तरह वास्तविक रूप से लगभग 5.2 करोड़ नाम सूची से बाहर हुए। पढ़िए रिपोर्ट-मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हो रही सियासत के बीच एक तथ्य यह भी है कि इस दौरान दो करोड़ से अधिक नए नाम जोड़े भी गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे एसआईआर के दूसरे चरण में नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची से 7.2 करोड़ से अधिक नाम हटा दिए गए है। हालांकि, नए रजिस्ट्रेशन (फॉर्म 6) और पते में बदलाव (फॉर्म 8) के जरिये करीब 2 करोड़ नए मतदाता सूची में जोड़े गए। इस तरह, वास्तविक रूप से हटाए गए नामों की कुल संख्या 5.2 करोड़ हो रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button