आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, दुबई से संचालित एप से भी

जुड़े तारऋषि विहार कॉलोनी के एक किराये के फ्लैट से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पांच युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए।उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके तार दुबई से संचालित प्रतिबंधित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी के एक किराये के फ्लैट से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार रात संयुक्त टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पांच युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अकरंद शर्मा और अभिषेक शर्मा सभी निवासी छत्तीसगढ़ और संदीप कुमार बिहार का रहने वाला है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये ग्राहकों को जोड़ते थे और उन्हें आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 डेबिट कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री शामिल बरामद की है।




