श्रम विभाग का औद्योगिक संगठनों को सुझाव, कारखानों में बोर्ड पर लिखें श्रमिकों के वेतन की जानकारी

श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। श्रम आयुक्त पीसी दुम्का की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल थे।श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। श्रम आयुक्त पीसी दुम्का की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल थे।सोमवार को श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। श्रम आयुक्त पीसी दुम्का की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में कंपनियों को यह सलाह दी गई कि वे श्रमिकों के साथ होने वाले किसी भी मतभेद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। श्रमिकों को उनके वेतनमान सहित अन्य सभी लाभों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने पर इस तरह के संघर्ष से बचा जा सकता है।कंपनियों को सुझाव दिया गया है कि वे शिकायत निवारण समिति की स्थापना करें। इस समिति में कर्मचारी और कंपनी के मानव संसाधन विभाग के सदस्य शामिल हों। किसी कर्मचारी को अपने वेतनमान संबंधी समस्या होने पर इस समिति के समक्ष शिकायत की जाए और उसका हल तलाशा जाए। इससे कंपनी-कर्मचारियों के बीच वेतन या अन्य भुगतान संबंधी विवाद कम होंगे। इससे अनावश्यक मुकदमेबाजी से भी बचा जा सकेगा।




