Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

आज पारित होगा अनुपूरक बजट व नौ विधेयक, खानपुर विधायक देंगे सदन से इस्तीफा

सदन के पटल पर पेश किए गए नौ विधेयकों पर कल विचार कर कर पारित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों (अनुदान संख्या 1 से 31 तक) का प्रस्तुतीकरण, चर्चा व मतदान भी सदन में किया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया। बुधवार को अनुपूरक बजट के साथ विधेयक पारित किए जाएंगे।

बैठक में तय किया गया कि सदन के पटल पर पेश किए गए नौ विधेयकों पर कल विचार कर कर पारित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों (अनुदान संख्या 1 से 31 तक) का प्रस्तुतीकरण, चर्चा व मतदान भी सदन में किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 के पुरःस्थापन, विचार एवं पारण से संबंधित कार्यवाही भी निर्धारित की गई। विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश सरकार ने एक अध्यादेश सहित नौ विधेयक सदन में पेश किए थे। उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश को पटल पर रखा गया। इसके अलावा कई आयोग व विभागों की वार्षिक रिपोर्ट सदन में रखी।

संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने अध्यादेश, विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को सदन में पेश किया। उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश को सदन में रखा गया। साथ ही उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक, उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरादायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड निवेश व आधारित संरचना विकास और विनियमन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम विधेयक, शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक, सिविल विधि संशोधन विधेयक, अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक को सदन में पेश किया। इसके अलावा उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक लेखा विवरण, सूचना का अधिकार अधिनियम की वार्षिक प्रतिवेदन, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी। आज विधेयक पास होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button