Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी के भी आसार

मौसम में बदलाव के साथ उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 28 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 28 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड का अहसास होगा। मंगलवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में दिन के समय चटक धूप खिलने से रात का भी न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button