Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

बारिश से पागल नाले का जल स्तर बढ़ा; मलबा आने से फंसे 100 तीर्थयात्री, पुलिस ने निकाला

पागल नाले का जल स्तर बढ़ने से दोनों ओर फंसे लगभग 100 यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से मंगलवार रात को पागल नाले का जल स्तर बढ़ गया। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। करीब एक घंटे तक यहां हाईवे बाधित रहा। हाईवे बंद होने से पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 200 श्रद्धालुओं को पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और गुलाबकोटी क्षेत्र में ही रोक लिया है।जबकि पागल नाला के दोनों ओर फंसे लगभग 100 यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे बारिश के दौरान पागल नाला में मलबा आ गया, जिससे हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।करीब एक घंटे तक जेसीबी मशीन से मलबे का निस्तारण करवाया गया। रात करीब साढ़े दस बजे हाइवे को सुचारु कर दिया गया है। हाइवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button