Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

भीषण गर्मी, जिले में 24 घंटे में 12 जगह लगी आग, शहर से ही दमकल के पास पहुंचीं सात जगह से सूचनाएं

जिले में 24 घंटे में 12 जगह आग लग गई। शहर से ही दमकल के पास सात जगह आग लगने की सूचनाएं पहुंची।उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज तपिश के कारण आग की घटनाओं में भी भारी इजाफा हुआ है। सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक जिले में 12 जगह से आग लगने की सूचनाएं आईं। अकेले देहरादून शहर से सात स्थानों में आग लगने की सूचनाएं फायर कंट्रोल रूम में पहुंचीं।इन दिनों फायर सीजन पीक पर है। कंट्रोल रूम में मंगलवार को दिनभर फोन घनघनाते रहे और दमकल वाहन इधर से उधर दौड़ते रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घास-फूस, कूड़े के ढेर, पेड़ों, वाहनों एवं भवनों में आग लगने की घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित फायर यूनिट्स तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।अग्निशमन कर्मियों ने सभी घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण किया और जनहानि नहीं हुई। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप और फायर सीज़न की चुनौतियों के बीच देहरादून फायर सर्विस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के चलते पिछले 24 घंटों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आई आग की सभी 12 सूचनाओं पर सफलता पूर्वक काबू पा लिया गया है। इसमें सात सूचनाएं देहरादून फायर स्टेशन, तीन सूचनाएं सेलाकुई फायर स्टेशन और दो सूचनाएं विकासनगर फायर स्टेशन में प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button