Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

शोभायात्रा के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान से अभद्रता, लोगों ने आरोपी को पीटा, एफआईआर दर्ज

विधायक मुन्ना सिंह चौहान शोभायात्रा में शामिल हुए थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इस दौरान थैला टांगे एक व्यक्ति आया और धक्का-मुक्की करते हुए विधायक से अभद्रता कर दी।विकासनगर में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की यात्रा की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अन्य लोगों के साथ अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने चकराता के आरोपी खारसी निवासी खेम सिंह को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में उसके पिता ने चकराता कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जानकारी के अनुसार, विधायक मुन्ना सिंह चौहान शोभायात्रा में शामिल हुए थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इस दौरान थैला टांगे एक व्यक्ति आया और धक्का-मुक्की करते हुए विधायक से अभद्रता कर दी। इस दौरान समर्थकों और अन्य लोगों ने व्यक्ति को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया व्यक्ति ने भीड़ में घुसकर अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न किया।इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी शोभायात्रा में शामिल थे। आरोपी शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button