Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले दूसरे मंत्री के सामने मरीजों ने खोली पोल, किया हंगामा

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रस्तावित दौरे में शामिल होने के लिए मंत्री खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, ऐसे में अधिकारी मंत्री खजान दास को वार्डों का जायजा कराने लगे।दून अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दौरे से पहले पहुंचे समाज कल्याण मंत्री खजान दास के सामने मरीजों ने व्यवस्था की पोल खोल दी। मरीजों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मंत्री ने प्राचार्य को निर्देश देकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया।स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रस्तावित दौरे में शामिल होने के लिए मंत्री खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, ऐसे में अधिकारी मंत्री खजान दास को वार्डों का जायजा कराने लगे। इमरजेंसी के प्लास्टर कक्ष में मंत्री को लेकर पहुंचे अधिकारी खूबियां गिना रहे थे। अधिकारी बता रहे थे कि यहां पर 24 घंटे प्लास्टर किया जाता है। इसके बाद जब मंत्री कक्ष के अंदर पहुंचे तो वहां पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं था।कक्ष के बाहर व्हील चेयर और बेंच पर कई मरीज बैठे हुए थे। तभी मरीजों ने मंत्री को रोक लिया और कहने लगे कि वे करीब डेढ़ घंटे से प्लास्टर लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मरीज अनिकेत ने मंत्री से पूछा कि मरीजों का इलाज प्राथमिकता होना चाहिए या मशीनों का उद्घाटन। डेढ़ घंटे से हम सभी यहां पर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। पूछने पर लोग कह रहे हैं कि मंत्री जी आ रहे हैं।उधर तीमारदार अज्जू, रेनू और रबीना का आरोप है कि वह सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री खजान दास ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन को निर्देश देकर मरीजों को जल्द से जल्द प्लास्टर लगवाने के लिए कहा। इसकी वजह से करुणलता नाम की बुजुर्ग महिला को भी तकलीफ उठानी पड़ी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी को भेजकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button