Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

मालकुंठी पुल के पास गंगा में नहाते समय डूबा दिल्ली का पर्यटक, सर्च अभियान जारी

वंश अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहाते समय दिल्ली का पर्यटक बह गया। एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही है।दिल्ली के निजामपुर निवासी वंश (18) पुत्र तकदीर अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही राज्य एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और बयासी टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तुरंत युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल, एसडीआरएफ के डीप डाइवर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button