Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय ले सरकार

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में यूनियन ने शहरी विकास मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि यूनियन ने राज्य सरकार को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। वहीं नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में 715 संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में 800 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया है। इस पर भी जल्द शासनादेश जारी किया जाए। इस दौरान विनोद कुमार, अरुण कुमार, परविंदर, सनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button