Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडखेल-कूद

भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके

महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लिए। वहीं,  एक विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button