Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

20 मीटर पर मौत का मंजर…बाघ ने पानी भरने गई महिला पर किया हमला, मची चीखपुकार; ऐसे बची जान

घर के पीछे करीब 20 मीटर दूरी पर पानी भरने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनते ही पास मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया।रामनगर के ग्राम चौपड़ा में घर के पीछे करीब 20 मीटर दूरी पर पानी भरने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनते ही पास मौजूद अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।ग्राम चौपड़ा निवासी उमा देवी (42) पत्नी भुवन चंद मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे तीन दूसरी महिलाओं के साथ घर से करीब 20 मीटर पर मौजूद पानी की टंकी से पानी भरने गई थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उमा पर पीछे से हमला कर दिया। हमले के बाद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। महिला के गले, चेहरे और कमर आदि स्थानों पर हमले के निशान हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अंकित बडोला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला का हाल जानते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button