Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

रायपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मामले में सूरज सिंह रावत ने रायपुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता सूरज सिंह रावत निवासी शांति विहार कॉलोनी रायपुर रोड ने पुलिस को बताया कि 18 जून को वह अपने काम पर गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और लॉकर में रखे कीमती जेवर चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रायपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button