Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान निशाने पर

मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देहरादून और दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।मसूरी नगर पालिका परिषद और प्रशासन  को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त ई-मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय सहित देहरादून और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।धमकी भरे ई-मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा देहरादून और दिल्ली के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले की भी धमकी दी गई है।जानकारी के अनुसार यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button